बजरंग भक्त मंडल ने की 3527 किलो चारा सेवा, एवं सुंदरकांड पाठ किया

Nov 02 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा निरंतर 6 वर्षों से प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में इस महीने अक्टूबर माह में जनकताल स्थित गौशाला में शालिनी त्रिपाठी, अंकित तिवारी, अनिल गुप्ता, राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव आदि के सहयोग से 3527 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने  बताया कि गौसेवा के साथ ही बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपने सदस्यों के निवास पर प्रति माह संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी किया जाता है। उसी क्रम में इस महीने मंडल की सदस्या श्रीमती भावना मोहिले के निवास पर सुंदरकांड पाठ का नि:शुल्क आयोजन किया गया। साथ ही मंडल द्वारा इस महीने आश्रम स्वर्ग सेवा सदन में समस्त प्रभुजनों को शाम के भोजन की सेवा की गई साथ ही गोपाष्टमी पर्व पर गौपूजन एवं मिष्ठान वितरण के साथ हरे चारे की सेवा की गई।
इस मौके पर आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी,   विशाल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, राजीव जादौन, पुनेश पाल, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, संजीव गुप्ता, भावना मोहिले, दीपक सिंघल आदि सदस्य उपस्थित थे।