आचार्यश्री के सानिध्य में हुआ भूमि पूजन और वेदी शिलान्यास

Nov 02 2025

ग्वालियर। फूलबाग मैदान में 11 से 16 नवंबर तक छह दिवसीय चौबीसी जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्यश्री सुबल सागर महाराज एवं मुनिराजों के मंगल सानिध्य में आयोजित होगे। जिसकी तैयारिया को लेकर पंचकल्याणक महोत्सव समिति ओर सकल जैन समाज ग्वालियर के द्वारा रविवार को फूलबाग मैदान में  नवीन जिन बिंब प्रतिमाओं के विधि संस्कार क्रियाओं के लिए पंडाल के लिए भूमिपूजन और मुख्य वेदी का शिलान्यास किया गया।
आयोजन समिति के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि फूलबाग मैदान में सर्व प्रथम आचार्यश्री सुबल सागर महाराज से पांच कल्याणक समिति के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंटकर महोत्सव की आज्ञा ली। वही भूमिपूजन और वेदी शिलान्यास के शुभ मुहूर्त में आचार्यश्री सुबल सागर व बृजेश शास्त्री ओर राजमल जैन ने पंचकल्याणक समिति ओर जैन समाज के लोगो ने भूमि पूजन में विनायक यंत्र पूजा, देवगन विधि, नवग्रह शांति और वस्तु विधान पूजन करने के साथ अग्नि कुंड में आहुतियां देकर देवी देवताओं का आह्वान किया। 
आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ने भूमि पूजन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में अच्छे अवसर बार बार आते हैं तो उन अवसरों को नहीं पहचान पाते है,जब अच्छे अवसर निकल जाते हैं तो उनके जीवन में पछतावा के अलावा कुछ नहीं मिलता है। किसी भी क्षेत्र में हर समय समय पर अवसर मिलते हैं। व्यक्ति को धर्म के पुण्य कार्यों के अवसर नहीं छोडऩा चाहिए। व्यक्ति कितन भी बीजी हो मगर धर्म अनुष्ठान के कार्यों के अवसरों को आगे आकर अपनाना चाहिए।