अभिनव काव्यांश मंच का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न

Nov 02 2025

ग्वालियर। दीनदयाल नगर भिण्ड रोड़ स्थित एक निजी होटल में अभिनव काव्यांश मंच द्वारा वार्षिक अधिवेशन, पुस्तक लोकार्पण, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह दो सत्रों में आयोजित किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रचनाकारों तथा स्थानीय कवियों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया।
 प्रथम सत्र में सर्वप्रथम मंच संस्थापिका शिमला लक्ष्मी प्रिया, कमलेश कुमार शर्मा ने अतिथियों के सानिध्य में माँ शारदे का दीप प्रज्जवलित कर आव्हान किया। तथा कोटा से पधारी कवयित्री मधु मनमौजी द्वारा मधुर कंठ से मॉं शारदे वंदना प्रस्तुत की गई।
तत्पश्चात् कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार जगदीश तोमर का श्रीफल, अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि  संतोषानंद सरस्वती महाराज, विशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा तथा राज कुमार सोनी राज, वरिष्ठ साहित्यकार का सम्मान किया गया।
अगले क्रम में अतिथियों द्वारा प्रथम पुस्तक अभिनव काव्यांश मंच के प्रबुद्ध साहित्यकारों की उत्कृष्ट रचनाओं का साझा संग्रह अभिनव काव्यांजलि। तथा द्वितीय पुस्तक श्रीमती शिमला शर्मा लक्ष्मी प्रिया द्वारा रचित गजल संग्रह यादों से गुफ़्तगु का लोकार्पण किया गया।
तत्पश्चात् कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमें राजकुमार सोनी राज, दीप्ति राजोरा, नीता भारद्वाज, विवेक विश्वास, अम्बिका झा, सरोज अवधिया, राजश्री यादव, मधु मनमौजी, बबिता भरत सोनी, केजी द्विवेदी खुशदिल, स्नेहलता पाण्डेय स्नेह, शिव गोविन्द सिंह सरल, उमाकांत भरद्वाज सविता लक्ष्य, रामचरण रुचिर, रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, सीता चौहान, सरिता चौहान,माला श्रीवास्तव, आरती अक्षत सहित कवि एवं साहित्यकार ने एक से बढक़र एक रचनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम के अंत में समस्त सम्मानित अतिथियों व साहित्यकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। 
इस अवसर पर श्रीमती दीप्ति राजोरा, राम लखन शर्मा अंकित,शिव गोविंद सिंह सरल, डॉ कुमार संजीव, श्रीमती अम्बिका झा, प्रो.(डॉ.) मीना श्रीवास्तव पुष्पांशी, अनिल शर्मा अनंत, केजी द्विवेदी खुशदिल आदि उपस्थित रहे।