व्यापार मेले को लेकर कैट का प्रतिनिधि मण्डल संभागायुक्त से मिला

Nov 02 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, डॉ सौरभ खण्डेलवाल, हिमांशु छापरिया, प्रशांत अलोरिया के साथ प्रतिनिधि मण्डल ग्वालियर व्यापार मेले के विकास के संबंध में चर्चा करने हेतु संभागायुक्त मनेाज खत्री के निवास पर पहुंचा। 
कैट के प्रतिनिधि मण्डल ने संभागायुक्त मनेाज खत्री से आग्रह किया कि 120 वर्ष पुराना ग्वालियर व्यापार मेला जो ग्वालियर अंचल की धरोहर है, हमारी विरासत है और हमारा व्यापार भी है। इसलिये इसका संधारण होना चाहिये। मेला परिसर में सडकें, शौचालय, दुकानें, छत्रियां सभी को सर्वसुविधायुक्त बनाते हुये मध्यप्रदेश एक्सपो फेसेलिटी सेंटर को आधुनिक रूप दिया जाय और यह एक ऐसा वातानुकूलित व्यवसायिक स्थल बने जहां स्वदेशी वस्तुओं, वोकल फोर लोकल के लिये हम आयात निर्यात कर सके एवं मेले लगा सके।
संभागायुक्त मनेाज खत्री ने बताया कि हम आर्थिक रूप से मेले में से जो बचत होगी उसे शासन की स्वीकृति मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से काम में लेंगे और जो भी प्रोजक्ट एमआईटीएस से बनकर आयेगा उस पर शासन को प्रस्ताव भेजेगे। भूपेन्द्र जैन ने मेला व्यापारी संघ द्वारा की जा रही मांगो का समर्थन करते हुये आग्राह किया कि सभी दुकानदारों को दुकाने मिले और उनकी रोजी रोटी चले।
इस पर संभागायुक्त मनेाज खत्री ने कहा कि हम पूरी पारदर्शता के साथ जरूरतमंद दुकानदारों को सहयोग करेंगे और जो भी निर्णय करेंगे वह सभी दुकानदारों से समन्वय के बाद होगा।