चलती कार में लगी आग, चालक ने बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित निकाला
Nov 02 2025
ग्वालियर। एक चलती एक्सयूवी कार रविवार दोपहर अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना के समय कार में एक परिवार सवार था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों और महिलाओं को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के काल्पी ब्रिज रोड की है। रविवार दोपहर एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरार सात नंबर चौराहा से भिंड रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही कार आदर्श कॉलोनी के पास पहुंची, अचानक बोनट से धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही सेकेंड में आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
खतरा बढ़ता देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर सभी दरवाजे खोले और कार में सवार परिवार के सदस्यों बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना देखकर आसपास के राहगीरों ने भी मदद की और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।
थोड़ी ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल दस्ते ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया है कि इंजन गर्म होने या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने जली हुई कार को रोड़ से हटवाकर साइड में रखवाया है और आग लगने के वास्तविक कारण की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









