बदमाशों पर लगाम लगाना पहली जिम्मेदारी:धर्मेंद्र सिंह

Nov 02 2025

डबरा। डबरा सिटी थाना प्रभारी के रूप में धर्मेंद्र सिंह यादव ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शहर में गुंडे, बदमाश और अपराधियों पर लगाम लगाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
गत रोज एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की थी। इस सूची में 24 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
सूची के अनुसार पिछले दो साल से डबरा शहर थाने की कमान संभाल रहे निरीक्षक यशवंत गोयल को डबरा से हटाकर ग्वालियर शहर के महाराजपुरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कार्यवाहक निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव को डबरा शहर का नया टीआई नियुक्त किया गया।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत टीआई धर्मेंद्र सिंह यादव ने थाना स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को समझा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।