श्याम प्रभु की बैंड बाजों के साथ निकाली निशान यात्रा
Nov 02 2025
ग्वालियर। बिरला नगर में स्थित श्याम हवेली के 55वें वार्षिकोत्सव में श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। कई स्थानों पर श्याम भक्तों ने हारे की सहारे की आरती उतारी और पुष्पवर्षा की गई। इसके साथ ही रात्रि को बाबा की ज्योत के साथ जागरण हुआ। जागरण में गायक कलाकार रोहित शर्मा, संजय खेमका, राशि पाटनी, विजय राजपूत व मनोज शर्मा ने सुंदर भजनों से बाबा को रिझाया। यह वार्षिकोत्सव श्याम अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन के चौथे दिन विशाल जागरण आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने शिरकत की। आयोजन रात आठ बजे से प्रारंभ हुआ, जो देर रात तक चला।
दोपहर 12 बजे निशान पूजन किया गया। दो बजे से श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा श्रीश्याम हवेली से हजीरा, बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर संपन्न हुई। इस निशान यात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी नाच गाकर श्याम बाबा के भजनों में लीन थे। बिरला नगर मंदिर में भी निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









