पंच कल्याणक महोत्सव का भूमिपूजन आज, शाम को मुख्य पात्रों का सम्मान एवं गोद भराई
Nov 01 2025
ग्वालियर। आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के मंगल सानिध्य ओर पंच कल्याणक महोत्सव कार्यसमिति सकल जैन समाज ग्रेटर ग्वालियर के तत्वाधान में फूलबाग मैदान में 11 से 16 नवंबर तक छह दिवसीय होने वाले भव्य जिनबिम्ब चौबीसी पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भूमि पूजन रविवार को फूलबाग मैदान में आयोजित होगा। वही पंच कल्याणक के लिए आई प्रतिमाओं के दर्शन कर रहे हैं जैन समाज के लोग।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज एवं मुनिराजों के मंगल सानिध्य में समाज के प्रतिष्ठाचार्य विद्वानों के द्वार फूलबाग मैदान में आयोजित होने वाले जिनबिम्ब चौबीसी पंचकल्याणक महोत्सव का भूमि पूजन सुबह 8 बजे से आयोजन समिति ओर सकल जैन समाज के द्वारा किया जाएगा। वही नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में शाम को 7 बजे आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के मंगल सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य पात्रों का सम्मान एवं भगवान के माता पिता की गोद भराई सकल जैन समाज के द्वारा संगीतमय भजनों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









