ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले सौभाग्यशाली: साध्वी अंजलि

Nov 01 2025

ग्वालियर। भगवान श्रीकृष्ण ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाते थे। जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं वो ससौभाग्यशाली होते है लेकिन सूर्योदय बाद उठने वाले लोग बीमार और अप्रसन्न रहते हैं। यह विचार साध्वी अंजलि ने शताब्दी परम स्थित दंदरौआधाम में आयोजित हो रही राष्ट्र कथा एवं कृष्ण कथा अंतिम दिवस शनिवार को व्यक्त किए।
 उन्होंने कहा कि देरी से उठने वाले लोगों के ब्रह्मचर्य पर भी प्रभाव पड़ता है। जिसका मन मंत्रो में लग जाता है वह सदा षडयंत्रों से दूर रहता है। नाम जप की महिमा का प्रभाव बताते हुए उन्होंने यह भजन गया तू प्रभु नाम भूला तू भरी जवानी में. कहीं डूब के मर जा रे चुल्लू भर पानी में.....। 
उन्होंने कहा कि संधि बेला में सुबह शाम 15 मिनट नाम जप जरुर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भगवान राम और कृष्णा भी नियमित रूप से संध्या करते थे। जितना भगवान का चिंतन करेंगे उतना ही आपका बाहरी वातावरण अच्छा होता चला जाएगा। अंतिम दिवस भी उन्होंने मोबाइल को कलयुग का रक्षा बताते हुए कहा कि मोबाइल में व्यक्ति का समय और चैन छीन लिया है।लोगों के पास इतनी फुर्सत नहीं है कि अपने बच्चे और बुजुर्गों को समय दे सके। लोगों का तन और मन पर नियंत्रण नहीं है तो फिर शांति कहां से आएगी। उन्होंने कहा कि पहले गुरुकुल में बच्चे विद्या के साथ संस्कार भी सीखते थे लेकिन आजकल के बच्चे तो अपने शिक्षकों को देख लेने की धमकी देते हैं इसलिए बच्चों को ऐसे संस्कार दो कि वह गुरु का सम्मान करें तभी वह सफल होकर देश के अच्छे नागरिक बन सकेंगे। 
इस अवसर पर कुंअर पाराशर दिवाकर शर्मा संगीता शर्मा केशव मनी रवि सेठिया बृज किशोर महेश पाराशर राजकुमार शर्मा इत्यादि सहित सैकड़ो राष्ट्र धर्म प्रेमी श्रोता मौजूद रहे।