दो दिवसीय नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव का हुआ शुभारंभ
Nov 01 2025
ग्वालियर। युवाओं के करियर, व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय नवचेतना युवा शक्ति महोत्सव का शुभारंभ शनिवार 1नवम्बर को आईआईटीटीएम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह रहे।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन जैसी संस्थाएं युवाओं को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, आवश्यकता है तो केवल सही मंच और मार्गदर्शन की। महोत्सव के पहले दिन स्कूलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पेंटिंग, क्विज और डांस में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह से सबका मन मोह लिया। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉल्स ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया, जिनमें नवाचार, स्वच्छता, कला एवं हस्तशिल्प जैसे विषयों पर रोचक प्रदर्शनियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में ढाई हजार से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।
संस्था के संयोजक आकाश त्रिपाठी ने बताया कि महोत्सव का दूसरा दिन 2 नवम्बर को भी आयोजित होगा, जिसमें कॉलेज छात्रों के लिए पैंटिंग, रंगोली, डांस जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "नवचेतना महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मकता की भावना को जगाना है। कार्यक्रम के संचालन में गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन की टीम और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









