मंच छोडक़र कलेक्टर चौहान बच्चों के साथ जमीन पर बैठीं, वीडियो वायरल
Nov 01 2025
ग्वालियर। मप्र के स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे और गणमान्य नागरिक पहुंचे। भीड़ इतनी बढ़ी कि विवि के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में बैठने की जगह नहीं बची, तो स्कूली बच्चों को नीचे बैठने को कहा गया।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह नजारा देखा तो खुद मंच से उतरीं और बच्चों की बीच जमीन पर आकर बैठ गईं। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं और उनके बीच बैठना अपने आप में प्रेरणादायक अनुभव है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में भारतीय परंपरा, जीवन मूल्यों और संस्कारों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम स्थल पर सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई गईं और रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, शहीदों के परिजन, उद्यमी, समाजसेवक, धर्मगुरु, छात्र और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









