निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक हुए सेवानिवृत्त स्मृति चिन्ह, श्रीफल देकर की विदाई
Nov 01 2025
ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए एक निरीक्षक और प्रधान आरक्षक को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह एवं शॉल और श्रीफल देकर विदाई दी गई। एसएसपी धर्मवीर वि सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहने की सलाह दी। सेवानिवृत होने वालों में निरीक्षक रामबिहारी शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह हैं।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसर्का र्मयों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एएसपी जयराज कुबेर, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह, सूबेदार स्मृति दौहरे ससहित कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









