नाटक टेक्नीकल बात का मंचन हुआ, शिवानी शर्मा ने निभाया लीड रोल
Nov 01 2025
ग्वालियर। हास्य और व्यंग से भरपूर लेखक और निर्देशक अशोक सेंगर द्वारा निर्देशित नाटक टेक्नीकल बात का अमर ज्योति स्कूल के पीछे की बिल्डिंग में मंचन किया गया। श्रीराम एक्टिंग एकेडमी द्वारा पहली प्रस्तुति को दर्शकों ने भरपूर सराहा। सर्वप्रथम समाजसेवी प्रकाश नारायण शर्मा, नाटक के निर्देशक एवं लेखक अशोक सेंगर, श्रीराम थियेटर एकेडमी के संचालक बंटी विजय शर्मा तथा कलाकारों ने भगवान नटराज एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर दिया।
नाटक में सूत्रधार बंटी विजय शर्मा पुरुष युवराज शर्मा दोनों ने ही अभिनय में अपनी छाप छोड़ी स्त्री की भूमिका में शिवानी शर्मा और बुद्धि की भूमिका में निशु सिकरवार ने दर्शकों को प्रभावित किया। दिल के किरदार में विकास बघेल ने अपना किरदार अच्छे ढंग से निभाया। आलेख एवं निर्देशन अशोक सेंगर का है। कुल मिलाकर कम संसाधनों में दर्शकों को एक अच्छा नाटक देखने को मिला।
कहानी एक सरकारी कर्मचारी की है जो थका हारा अपने ऑफिस से लौटता है। पत्नी से लेट आने के कारण बहस होती है। बहस जब चरम पर पहुंचती हैं तो अति क्रोध की अवस्था में पुरुष का दिल उसके शरीर से बाहर आ जाता है। इसी प्रकार एक घटना में स्त्री की बुद्धि भी उसके शरीर से बाहर आ जाती है। चुलबुल पुरुष का दिल, एक स्त्री की बुद्धि, दिल हीन, पुरुष और बुद्धिहीन स्त्री। परिस्थितियों बदलती हैं स्त्री की बुद्धि पुरुष में समा जाती है और पुरुष स्त्री में। अब पुरुष की सोच स्त्रियों जैसी है और स्त्री के अरमान पुरुष जैसे। दिल और बुद्धि स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने में लगे रहते हैं। इसका नुकसान शरीर को होता है। नाटक में समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर किये गये चुटीले कटाक्ष दर्शकों को गुदगुदाते रहे। प्रकाश व्यवस्था संजय अरोरा और ध्वनि नियंत्रण अनिरुद्ध शर्मा का है। मेकअप कृष्णा शर्मा और अनन्या शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संजय क_ल अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी, जेसी अग्रवाल, राज सक्सेना, नीरज सक्सेना, प्रशांत गोयल, विवेक बंसल, लोकेश चतुर्वेदी, फूलसिंह बाबा, रूपेश आर्य, राजू, सरफराज, हिमांशु शर्मा, गोविंद भदौरिया, सुनील चाहर आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









