संगठन का मीडिया तंत्र बनेगा जनसंवाद का सशक्त माध्यम: आशीष अग्रवाल

Nov 01 2025

ग्वालियर। मप्र भाजपा के पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का ग्वालियर आगमन पर स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत समारोहों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों और आत्मीयजनों ने पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी का जोरदार अभिनंदन किया।
आशीष अग्रवाल के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए गए, ये दृश्य जिसने भी देखा अचंभित रह गया। क्योंकि, शहर में पहली बार ऐसा स्वागत प्रदेश मीडिया प्रभारी का हुआ है। आशीष अग्रवाल शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निज निवास गोविंदबाग पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आत्मीयजनों से भेंटकर शुभकामनाएं ग्रहण कीं। इस दौरान शहर का वातावरण उत्साह, उल्लास और स्वागत गीतों से गूंज उठा।
इस अवसर पर पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार का हिस्सा है, और मैं सबके सहयोग से मीडिया विभाग को और सशक्त, प्रभावी एवं जनसरोकारों से जुड़ा मंच बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में पुनर्नियुक्ति उपरांत आपका स्नेह और मार्गदर्शन मेरे लिए नवीन ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आपके आशीर्वाद और प्रेरणा से संगठन सेवा हेतु नवीन ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित रहूंगा।
उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग का लक्ष्य रहेगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा और परिश्रम को मंच मिले और उसकी आवाज पूरे प्रदेश में सुनी जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीडिया विभाग विचार, विमर्श और व्यवहार तीनों स्तरों पर भाजपा को और अधिक जनोन्मुख बनाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी पंजाब मेल से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आत्मीयजनों ने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से प्रदेश मीडिया प्रभारी रैली के रूप में अपने निज निवास गोविंदबाग पहुंचे जहां, पूजन-अर्चन कर परिवार के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अभय चौधरी, घनश्याम पिरौनिया, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, महेश उमरैया, श्रीमती बंदना भूपेंद्र प्रेमी, भीकम खटीक, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, भानु जैन, विनय शर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव, अमित बंसल, हरिओम झा, आकाश श्रीवास्तव, श्रीमती लता सिंह, दारा सिंह सेंगर, बृजमोहन शर्मा, संतोष गोडयाले, श्रीमती बंदना भूपेंद्र प्रेमी, राजू सेठ, राजेश्वर राव, बृजमोहन श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, गौरव कुलश्रेष्ठ, गोपाल सिंह कुशवाहा, राकेश यादव, अशोक साहू, रामदास मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, संजय शर्मा, गोविंद पंचारिया,  कौशलेंद्र राजावत, प्रमोद चौहान, हरिबाबू शिवहरे, राजू कुशवाह, राजू कांकर, अंकित राजपूत, श्रीमती रेनू साहू, उपेंद्र बैस, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, दीपक पांडे, अमित श्रीवास्तव, श्रीमती जयंती पाल, श्याम मुद्गल, घनश्याम गुर्जर, शिवराम जाटव, धर्मेंद्र आर्य, श्रीमती रेखा कुशवाह, सुनील भदौरिया, जलज जैन, अरुण कुशवाह, हेम शाक्य, राजा खटीक, प्रदीप जैन, मुकेश जैन, अमित गुप्ता, रामकुमार परमार, ज्ञानेंद्र भार्गव आदि मौजूद रहे।