सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश की अखंडता के लिए दौड़े युवा
Oct 31 2025
ग्वालियर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में हजारों नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह ने सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ की भी घोषणा की। मैराथन का शुभारंभ एलएनआईपीई परिसर से हुआ।
रन फॉर यूनिटी मैराथन को सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
मैराथन एलएनआईपीई से शुरू होकर रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, तानसेन रेसीडेंसी, आकाशवाणी तिराहा, सूर्य नमस्कार तिराहा और मेला रोड होते हुए वापस एलएनआईपीई परिसर पर समाप्त हुई।
मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपए, द्वितीय को 7 हजार रुपए और तृतीय को 5 हजार रुपए दिए गए। महिला वर्ग में कोमल साहू प्रथम, मनीषा द्वितीय और गायत्री केवट तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में शिवम तोमर ने प्रथम, अमरदीप ने द्वितीय और प्रदीप शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पांच किमी दौड़ बच्चे को विशेष पुरस्कार
पांच किलोमीटर की मैराथन पूरी करने वाले नन्हे बालक रुद्र प्रताप सिंह भदौरिया को मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ओर से विशेष नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कचरा साफ कराकर दिया स्वच्छता का संदेश
कलेक्टर रुचिका चौहान ने सेवाभावी नागरिकों एवं नगर निगम के सफाई मित्रों के सहयोग से एलएनआईपीए मैदान पर पड़े कचरे को उठाकर बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मैराथन में संभागायुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह,देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, विनोद शर्मा मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









