आशाराम आश्रम की श्रीकृष्ण गौ शाला में मना गोपाष्टमी पर्व

Oct 30 2025

ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में साधक भक्तों ने आश्रम पहुंच कर श्रीकृष्ण गौ शाला में गौ माता का पूजन व आरती कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने बताया कि धरती की वरदान स्वरूप गौ माता दुर्भाग्य से बेबस लाचार असहाय सी भूखी प्यासी मानव जाति को कोसती दिखाई दे रही है। शायद इसलिए मनुष्य विभिन्न प्राकृतिक प्रकोप के शिकार होते मालूम पड़ रहे है। अनगिनत संत महापुरुषों द्वारा बिना किसी सरकारी अनुदान के लाखों गौ माता का भली भांति भरण पोषण किया जा रहा है। उसी में एक संत आशाराम बापू आश्रम की विभिन्न गौ शालाएं हजारों गाय को बखूबी पाल रही।
श्रीकृष्ण गौ शाला आश्रम ग्वालियर में लगभग एक सैकड़ा गाय की सेवा अर्जुन भाई द्वारा कर अनुकरणीय गौ शाला बन गई है। यहां गोपाष्टमी पर्व साधक भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। गोपाष्टमी में शामिल होने वालों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, विजय महाराज, श्री योग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारी गण इत्यादि रहे।