स्कूल में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन
Oct 30 2025
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा कोऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर प्रोग्राम के अंतर्गत एक कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बीआर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई थी। जिसका उद्देश्य बढ़ते कैंसर मामलों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता फैलाना है।
इस अवसर पर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की डॉ. सीमा शिवहरे ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर, हेड एंड नेक कैंसर आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को पहचान कर किस प्रकार कैंसर का पता प्रारंभिक अवस्था में लगाया जा सकता है।
उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत लाभकारी है। डॉ. सीमा ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन और धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी तथा कहा कि यह आदतें हेड और नेक कैंसर का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि वे अपने आस-पास भी धूम्रपान से बचाव का संदेश फैलाएँ।
इसके बाद डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने अपने कैंसर से संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी साझा की और विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में किसी भी कठिन परिस्थिति में हार न मानें और हर चुनौती का डटकर सामना करें।
इस जागरूकता सत्र में 80 से अधिक विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या ने कैंसर हॉस्पिटल की टीम में डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. मीरा श्रीवास्तव तथा सिस्टर सुजा पॉलसन आदि का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सत्र विद्यार्थियों एवं समाज दोनों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









