व्यावसायिक परिवेश में कानूनी सुरक्षा आवश्यक:डॉ. चौबे

Oct 30 2025

ग्वालियर। रैम्प परियोजना के अंतर्गत ग्वालियर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. अजय कुमार चौबे ने बौद्धिक संपदा अधिकार, लीन निर्माण प्रणाली, विपणन एवं जेड प्रमाणन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. अजय कुमार चौबे ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक परिवेश में नवाचारों की कानूनी सुरक्षा आवश्यक है, जिससे उत्पाद की विश्वसनीयता व बाजार में पहचान मजबूत होती है।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सुनील बाबू त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। रैम्प सलाहकार राज खत्री ने कहा कि यह योजना उद्यमियों को पंजीकरण, गुणवत्ता प्रमाणन एवं वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। इस मौके पर निहाल सिंह चौहान, संजय धवन, डॉ. अजय कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवप्रेम दोहरे ने किया।