निराश्रितों की पेंशन में वृद्धि करने के लिए बजट नहीं,लाड़ली बहिनों के लिए कोई कमी नही: जौहरी
Oct 29 2025
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व समाजसेवी आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने मप्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विकलांग वृद्ध, विधवा, एवं परित्यागता निराश्रितों के साथ सौतेला व्यवहार किये जाने के साथ ही इंदौर हाईकोर्ट के आदेश की भी अवमानना किया जाना ही नहीं 2023 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के मेनिफेस्टो में 1500 रुपए दिए जाने का भी बादा पूरा करने में भी आज दिनांक तक विफल साबित हुई है।
हद की सीमा पार करते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 2025 दीपावली के इतने बड़े त्योहार पर भी दीपावली पर इन निराश्रितों को हर माह दी जाने बाली इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय समाजिक सुरक्षा पेंशन जो कि अन्य राज्यों की तुलना में ऊंट के मूंह में अजवाइन के बराबर मात्र 600 रुपए भी समय से देने के अलावा इनकी पेंशन में वृद्धि करने में आज दिनांक तक विफल साबित हो रही हे। इतने बड़े त्योहार पर इनके खातों में पेंशन नहीं डाली गई।
जिससे इन निराश्रितों में मायूसी छाई रही ओर इस सरकार की संवेदनशीलता तो देखिए अपनी हर तरह से सक्षम लाडली बहिनो के खाते में 12 अक्टूबर को ही 1250 रुपए इनके खातों में डाल दिए और तो और दीपावली की भाई दूज के एक दिन पहले ही 250 रुपए उपहार स्वरूप डाल दिए गए।
अनूप जौहरी ने कहा में मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि लाडली बहिनों को दी जाने वाली सहयोग राशी में वृद्धि करने के लिए बजट है। ओर इन असहाय निराश्रितों के लिए विना वित्त विभाग की मंजूरी के इनकी पेंशन में वृद्धि नहीं हो रही। यह इन असहाय निराश्रितों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं तो क्या है। यूं तो इन निराश्रितों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि नहीं करना कई प्रश्न चिन्ह खड़े होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









