भगवान सहस्त्रबाहु का निकला चल समारोह

Oct 29 2025

ग्वालियर। कार्तिकय शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सहस्त्रबाहु जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कलचुरी, जायसवाल, हैहयवंशी, हयारण, ताम्रकार समेत अन्य की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी रखे गए। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों पर भगवान का महाभिषेक किया गया और शोभायात्रा भी निकाली। महासभा के अध्यक्ष रामस्वरूप जायसवाल ने बताया, राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु पर चल समारोह रोशनी घर से शुरू हुआ। यह जुलूस जयेंद्रगंज, चौराहा पुराना हाईकोर्ट, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, माधवगंज, महाराज बाड़ा, गांधी मार्केट, मोर बाजार, दाना ओली से होकर झूलेलाल धर्मशाला पहुंचा। यहां भगवान की आरती की गई।