विकास गुप्ता बने कैट कोर समिति के सदस्य

Oct 29 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट कार्यक्रम में डबरा के युवा भाजपा नेता विकास गुप्ता को कैट की मुख्य समिति का कोर मेंबर नियुक्त कर आगामी दिसंबर माह में ग्वालियर में होने जा रहे कैट के क्रिकेट मैच का उन्हें सह-संयोजक भी बनाया गया।
इस अवसर पर दिल्ली से आए मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद भारत सिंह कुशवाह, तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र जैन (भोपाल) ने की, जबकि मंच पर कैट महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य, यूथ विंग के अध्यक्ष सीए प्रभात चौपड़ा, और कैट टीम ग्वालियर के अध्यक्ष रवि गुप्ता भी मौजूद रहे।