अस्पतालों में नहीं हो सकी सफाई, मरीजों के साथ डॉक्टर भी परेशान हुए
Oct 29 2025
ग्वालियर। जेएएच ग्रुप के हॉस्पिटल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। मंगलवार को हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खाते में शाम को एजाइल कंपनी प्रबंधन ने छुट्टी का पैसा तो भेज दिया, लेकिन अब कर्मचारी बोनस व एरियर का रुका हुआ भुगतान करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। बड़ी बात यह है कि कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन है और जेएएच प्रबंधन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। इससे कर्मचारी और भडक़े हुए हैं।
अब मामला कलेक्टर रुचिका चौहान तक पहुंच गया है और पता चला है कि वह कर्मचारियों से बात करने के लिए हजार बिस्तर अस्पताल पहुंच रही हैं।
जेएएच ग्रुप के तमाम हॉस्पिटल में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से हजारों मरीजों को परेशान होकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इलाज मिल नहीं रहा, क्योंकि उनके पर्चे नहीं बन पा रहे हैं। पर्चे बनाने वाले कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं और जो पर्चे बनाने पहुंच रहे हैं उन्हें काम नहीं करने दे रहे। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। वार्डों में जगह-जगह गंदगी पसरी है। मरीजों के पलंग के चादर तक नहीं हट सके और हर तरफ गंदगी का आलम है। दूसरी तरफ वार्डों में काम करने वाले रेजीडेंट व जूनियर डॉक्टर स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक भी सुरक्षाकर्मी वार्डों व अस्पताल में मौजूद नहीं है।
जेएएच में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति करने का काम प्रबंधन ने हाइट्स कंपनी को दिया हुआ है। हाइट्स कंपनी ने पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर एजाइल कंपनी को सौंपा है। आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाली कंपनी शुरु से ही जेएएच की व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाह बनी हुई है। इसमें जेएएच का प्रबंधन भी शामिल हो जाता है और काम करने वाले कर्मचारियों की सुनवाई नहीं करता। एजाइल कंपनी ने अभी तक कर्मचारियों को न तो बोनस का पैसा दिया है और न एरियर का भुगतान किया है।
कर्मचारी पिछले लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। जब बात हद से ज्यादा ऊपर हो गई तो कर्मचारियों ने हड़ताल का रास्ता अख्तियार कर लिया। दो दिन से कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन न तो कंपनी और न जेएएच प्रबंधन उनकी सुनवाई कर रहा है।
जेएएच में आउटसोर्स कर्मियों की संख्या 800 के करीब बताई गई है। यह आउटसोर्स कर्मचारी सुरक्षा से लेकर दवा वितरण तक का काम संभालते हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से पूरा सिस्टम ठप हो चुका है, लेकिन लापरवाह जेएएच प्रबंधन हाथ पर हाथ रखे बैठा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









