जेएएच ग्रुप हॉस्पिटल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, पर्चे भी नहीं बनने दिए
Oct 28 2025
ग्वालियर। जेएएच ग्रुप के तमाम हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह सब काम ठप हो गए। वहां काम करने वाले सुरक्षाकर्मी, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, दवा वितरण करने वाले सहित अन्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, हड़ताल पर गए आउटसोर्स कर्मचारियों मरीजों के पर्चे भी नहीं बनने दिए। आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बोनस नहीं मिल रहा, समय पर वेतन नहीं दिया जाता, छुट्टी का पैसा नहीं दिया जाता, एरियर पचाए बैठे हैं और कोई सुनवाई नहीं करता।
जेएएच में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति करने का काम प्रबंधन ने हाइट्स कंपनी को दिया हुआ है। हाइट्स कंपनी ने पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर एंजिल कंपनी को सौंप दिया है। आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाली कंपनी शुरु से ही जेएएच की व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाह बनी हुई है। इसमें जेएएच का प्रबंधन भी शामिल हो जाता है और काम करने वाले कर्मचारियों की सुनवाई नहीं करता। कभी हटाने की धमकी दी जाती है तो कभी बिना बताए ही वेतन काट लिया जाता है। बताया गया है कि कर्मचारी पिछले काफी समय से बोनस की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई, जिससे मंगलवार सुबह आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी।
हड़ताल कर रहे कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ आए थे। कर्मचारियों ने मरीजों के पर्चे तक नहीं बनने दिए और जहां से भी सूचना मिल रही है कि वहां जाकर पर्चे बनाने का काम बंद करवा दिया। करीब 600 से 700 कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उन्होंने कह दिया है कि जब तक बोनस, रुका हुआ वेतन नहीं मिलता तब तक काम नहीं करेंगे। एंजिल कंपनी का एक प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचा है और वह हड़ताली कर्मचारियों से चर्चा कर रहा है, लेकिन कर्मचारी उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
जेएएच में आउटसोर्स कर्मियों की संख्या 800 के करीब बताई गई है। यह आउटसोर्स कर्मचारी सुरक्षा से लेकर दवा वितरण तक का काम संभालते हैं। मंगलवार को सफाई तथा सुरक्षाकर्मियों ने काम रोका और हजार बिस्तर अस्पताल के गेट पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सफाई का काम लगभग बंद हो गया और सुरक्षा भगवान भरोसे चली। कर्मियों की हड़ताल की बात सुनकर जेएएच प्रबंधन संभालने वालों ने सबसे पहले जो काम किया वह था अपने-अपने मोबाइल बंद करने और उन्हें बिजी मोड पर रखने का। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से वार्डों में सफाई नहीं हो सकी है और सुरक्षाकर्मी गेट पर बैठे हैं, इसलिए अस्पताल के वार्डों में काम करने वाले जूनियर डॉक्टर व अन्य कर्मचारी असुरिक्षत महसूस कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









