जयेंद्रगंज में ट्रक और लोडिंग फंसी, ट्रैफिक जाम

Oct 28 2025

ग्वालियर। जयेंद्रगंज स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार सुबह ट्रक और लोडिंग फंस जाने से ट्रैफिक जाम हो गया। इसके चलते इंदरगंज से नदी गेट की ओर आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। चार पहिया वाहनों को संजय कॉम्प्लेक्स के बगल से स्थित लिंक रोड से छप्परवाला पुल होकर निकाला गया। इस दौरान दो पहिया वाहन लोडिंग और ट्रक के बीच से एक-एक कर निकलते रहे।
ट्रक देर रात पानी की लाइन खोलने वाले चैंबर में धंस गया। वहीं सुबह करीब 9.30 बजे लोडिंग का ट्रक के ठीक बगल में अगला पहिया टूट गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद पहुंची क्रेन की मदद से ट्रक और लोडिंग को हटाया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे यातायात बहाल हुआ।