श्याम हवेली में 5 दिवसीय वार्षिक महोत्सव आज से
					
					Oct 28 2025
ग्वालियर। खाटू श्याम जी का वार्षिक महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होगा। यह आयोजन श्रद्धेय भक्त शिरोमणि श्याम लीन किशन बाबा के आशीर्वाद से मनाया जा रहा है।
आयोजन की जानकारी देते हुये श्याम मंडल श्याम हवेली के अध्यक्ष एमके अग्रवाल एवं सचिव राजकुमार सर्राफ ने बताया कि 29 अक्टूबर को 55वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की विशाल शाही पालकी यात्रा का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विशाल शाही पालकी यात्रा जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर रोड से शुरू होकर इंदरगंज से दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंटपुल, दौलतगंज, महाराज बाडा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया, राम मंदिर पर आकर समाप्त होगी।
इस आयोजन का विशेष आकर्षण पूरी रोड पर श्री श्याम प्रभु के लिये बिल्कुल नया लाल कार्पेट बिछाया जायेगा। इस तरह का कार्यक्रम ग्वालियर में पहली बार होगा। इसमें जयपुर के 25 कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य का रोड पर प्रदर्शन किया जायेगा। आयोजन में श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
30 अक्टूबर को श्याम हवेली पर सुंदर कांड रात्रि आठ बजे से आयोजित किया जायेगा। 31 अक्टूबर को श्याम हवेली पर भजनों का अखाडा शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
एक नवंबर को श्याम हवेली से दोपहर दो बजे से श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्री श्याम हवेली से हजीरा, बिरला नगर होते हुये वापस श्याम हवेली पर संपन्न होगी। एक नवंबर को रोहित शर्मा जिम्मी कोलकता, संजय खेमका दिल्ली, विजय राजपूत दिल्ली श्रीमति राशी पाटनी फरीदाबाद एवं मनोज शर्मा ग्वालियर द्वारा जागरण किया जाएगा।
दो नवंबर को श्री श्याम हवेली पर हवन प्रात: 9 बजे से एवं प्रसादी एक बजे से होगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पूरे मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोगों को आमंत्रित किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को वीडियो कॉल कर दीं शुभकामनाएं
भोपाल (ग्रामीण) के 11 हजार 653 उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह में 24 लाख 9 हजार की छूट
प्रदेश में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिये ओलंपियाड
आम जनता तक पहुंचे विभाग की उपलब्धियां और नवाचार की जानकारी : मंत्री श्री सिंह
मध्यप्रदेश की ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव पर दें ध्यान : मंत्री श्री पटेल
बॉल गर्ल से वर्ल्ड कप तक - क्रांति
जनजातीय बेटी वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पीएम-अभीम एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
- 
				
 - 
				
 - 
				
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 - 
				
 









