युवा पीढ़ी की ओर भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करना आवश्यक

Oct 28 2025

ग्वालियर। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी मध्यप्रांत के तत्वाधान में संस्था की अध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े की पुस्तक भारतीय संस्कृति चुनौतियां और संभावनाएं का विमोचन हुआ। मुख्य वक्ता ने कहा भारत में युवाओं की अभिरुचि भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ाने के प्रयास बहुत कम है इसलिए अन्य संस्कृतियां उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। भारत की संस्कृति विश्व की सबसे प्रासंगिक है। आज जिस तरह विभिन्न विचारों का हमारी युवा पीढ़ी पर आक्रमण हो रहा है उसे देखते हुए युवाओं के समक्ष भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करना होगा।
कार्यक्रम में एडवोकेट जेसाई दीपक द्वारा लिखी गई प्रस्तावना का वाचन प्रहलाद सबनानी ने किया। स्वामी कृष्णामृतानंद महाराज ने कहा विदेशी संस्कृति से प्रभावित माता पिता अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से विमुख करते हैं केंद्र इस दिशा में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भंवर सिंह राजपूत, संजीव संभारिया, डॉ. बीआर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।