दीपावली मिलन जैसे आयोजन परिवार और समाज को जोडऩे का संदेश देते हैं: डीआईजी
Oct 28 2025
ग्वालियर। जैन मिलन ग्वालियर का दीपावली मिलन समारोह जैन छात्रावास में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गीत संगीत एवं मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि चंबल संभाग के डीआईजी सुनील जैन थे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रवीण गंगवाल, निर्मल पाटनी, राजेश जैन बंटी, बालचंद जैन, विनय जैन कासलीवाल, महेंद्र जैन के साथ अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके मुख्य अतिथि डीआईजी सुनील जैन ने कहा कि दीपावली मिलन केवल खुशियां मनाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार और समाज को एक-दूसरे से जोडऩे और राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाने के लिए भी होते हैं। हम सभी की भावनात्मक एकता के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं। कार्यक्रम में मेगा हाऊजी, सरप्राईज, प्रश्नों के उत्तर देकर दर्शकों द्वारा ढेरों इनाम जीते गए। वहीं कपल गेम के विजेता विमल जैन सिंघई रहे। दिवाली बम्पर लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार एक ग्राम शुद्ध सोने का सिक्का व द्वितीय पुरस्कार चांदी का सिक्का दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









