एएसपी अनु बेनीवाल ने ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर बैठक में दिए निर्देश
Oct 28 2025
ग्वालियर। शहर की ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी हालात काफी खराब बने हुए हैं। इसी को लेकर एएसपी यातायात अनु बेनीवाल ने यातायात पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान सहित यातायात के तीनों थाना प्रभारी केपीएस तोमर, धनंजय शर्मा तथा सूबेदार अभिषेक रघुवंशी उपस्थित रहे।
एएसपी अनु बेनीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, शैक्षणिक संस्थानों-एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए तथा नो-पार्किंग जोन, ऑटो एवं बस स्टैंड, और फुटपाथों पर अतिक्रमण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
एएसपी अनु बेनीवाल ने यह भी कहा कि जनता में यातायात अनुशासन और जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जाए, जिससे नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









