सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता 2 दिसम्बर से
Oct 28 2025
ग्वालियर। 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई। महापौर ने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त चौहान ने बताया कि हॉकी इंडिया की स्वीकृति के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे हॉकी स्टेडियम में होगा। इसमें देश की 18 प्रतिष्ठित टीमें इंडियन ऑयल, एयर इंडिया, पंजाब पुलिस, सीआरपीएफ, आर्मी आदि शामिल होंगी। इस वर्ष हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन विशेष भव्यता के साथ किया जाएगा। खिलाडिय़ों के आवास, पारितोषिक व यातायात की व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदीप सिंह तोमर, रजनी शुक्ला, सत्यपाल सिंह चौहान, विनोद कटारे, हसरत कुरैशी, अयोध्या शरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









