प्रजापति समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया

Oct 28 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा द्वारा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं समाज गौरवों का सम्मान करने हेतु आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं गौरव रत्न अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में देशभर से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के बंधु, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य अतिथि और युवाओं की उपस्थिति रही।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती एवं महाराजा दक्ष व श्रीयादे मॉ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों को साफा बांधकर, अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
प्रजापति गौरव रत्न पुरस्कार से शोभाराम, बसंत कुमार, डॉ. सुरेश चन्द्र,  रामप्रसाद, डॉ. रमेश, मथुरा प्रसाद, जगदीश, वेदप्रकाश, गोविन्द, डॉ. प्रमोद, हरेन्द्र, राकेश, आशाराम, अनिल, पवन को अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्र, साफा शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रजापति गौरव सम्मान विक्रम प्रजापति, श्रेयश प्रजापति, धनंजय प्रजापति, मिराज प्रजापति, धनंजय प्रजापति, पलक प्रजापति, प्रतिज्ञा प्रजापति, जयदीप प्रजापति, तरुण प्रजापति, कंचन प्रजापति, मुस्कान प्रजापति आदि को  मेडल, शॉल, अंगवस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान में रौनक प्रजापति, आकाश प्रजापति,  विपाशा प्रजापति, विशेष प्रजापति, गौरव प्रजापति, शुभांशी कुम्भकार, विनीत प्रजापति आदि को  शील्ड माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भालचंद्र प्रजापति एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि प्रजापति द्वारा किया गया। इस मौके पर हितकारिणी सभा के अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, प्रकाश सुजेनिया, भारत सिंह प्रजापति, संजय प्रजापति आदि उपस्थित रहे।