अक्टूबर में भी तिघरा बांध के तीन गेट खुले, नजारा देखने सैलानी पहुंचे

Oct 28 2025

ग्वालियर। अक्टूबर में भी तिघरा बांध के गेट लगातार बारिश के बाद मंगलवार को खोले गये। सोमवार से हो रही लगातार बारिश के कारण मंगलवार को बांध का जलस्तर 739.75 फीट पर पहुंचने के बाद पीएचई अधिकारियों ने दोपहर को तीन गेटों को खोला। 
बांध के तीन गेटों को दो-दो फीट खोलकर पानी निकाला गया। तिघरा के गेट खुलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में सैलानी बांध पर पहुंचे और गेटों से पानी निकलने के नजारे का आनंद उठाया। साथ ही अपने फोन के कैमरों में कैद भी किया।