भाजपा का दीपावली मिलन समारोह और पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ
Oct 27 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर का दीपावली मिलन समारोह और पूजन कार्यक्रम मेला ग्राउंड के पास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ लक्ष्मी पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आतिशबाजी भी की गई। समारोह में भजनों का भी दौर चला। कलाकार ने कई भजन गाए और कार्यकर्ता नाचते नजर आए।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जीएसटी की दरों के कम होने से बाजार में इस दिवाली को बहार आई, जो अच्छा संकेत है। हमें विकास भी करना है और भारत को विश्वगुरु बनाना है। यह जिम्मेदारी यदि किसी की है तो वो भारतीय जनता पार्टी की है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र मजबूत हो। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के संकल्प को आगे बढ़ाना चाहिए। यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









