कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा दीपावली मिलन समारोह मना
Oct 27 2025
ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर द्वारा सामाजिक सद्भाव का प्रतीक दीपावली मिलन समारोह संरक्षक महंत हरिहरानंद महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में मनाया। कार्यक्रम की प्रस्तावना महामंत्री पंडित धीरेंद्र तिवारी ने रखते हुए आज के समय दीपावली मिलन के महत्व एवं उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अगले क्रम में सभी सदस्यों ने अपना-अपना परिचय एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में महंत हरिहरानंद महाराज ने संस्था को अपने आशीर्वचन प्रदान किये संस्था के अध्यक्ष पंडित अरविंद शुक्ला ने संस्था के इतिहास कार्य प्रणाली उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वमान्य प्रस्ताव रखा जिसकी रूपरेखा आगामी बैठकों में तय निश्चय किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अजय मिश्रा, ब्रिज बिहारी वाजपेई, राज राजनारायण, अनुज पाठक, मनोज उपाध्याय, विमल पाठक, संतोष अवस्थी, गणध्वज दुबे, हरीश शुक्ला, गिरीश पाठक, दीपेंद्र अवस्थी, मुन्ना तिवारी सहित अन्य ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









