पुलिस से बेखौफ चोर तीन घरों से ले गए लाखों का माल
Oct 26 2025
भितरवार। जिला पुलिस अधीक्षक की ढील से निष्क्रिय स्थानीय पुलिस का चोरों और बदमाशों में कतई खौफ नहीं हैं। नगर एवं गांवों में लगातार हुई चोरी की वारदातें इस बात का उदाहरण बनीं हैं। पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाते हुए बीती रात अज्ञात चोरों ने नगर के तीन घरों में धावा बोल दिया। पुलिस से बेखौफ चोर एई सहित अन्य दो लोगों के घरों से लाखों का माल चोरी कर ले गए। इसकी सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने इस वारदात की प्रारंभिक जांच की।
जानकारी के अनुसार गत रात अज्ञात चोरों ने करहिया मार्ग पर एक स्थित फ्लैट को निशाना बनाया। किसी तरह फ्लैट में घुसे चोरों ने फनर से खिडक़ी काटकर बिजली विभाग के सहायक अभियंता (एई) विजय सिंह चौहान के कमरों में प्रवेश किया। जहां उन्होंने सबसे पहले एक स्प्रे से एई और उनकी पत्नी को बेहोश किया। इसके बाद चोरों ने यहां से अलमारी का ताला चटकाकर उसमे रखा 7 तोला सोना, आधा किलो चांदी सिक्के सहित 20 हजार रुपए की नगदी समेट ली। जेवरात और नगदी सहित चोर यहां से 9 लाख का माल चोरी कर ले गए।
वहीं जाते समय चोरों ने फ्लैट में रहने वाले वाले मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के कैशियर नमोनारायण मीणा और कीटनाशक दवा विक्रेता विवेक रावत के कमरों ताले चटका दिए। इन सूने घरों से चोर आभूषण और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए।
तीन घरों में हुई लाखों की चोरी की सूचना पर रविवार को सुबह एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। और वारदात की प्रारंभिक जांच करते हुए उपस्थित लोगों और एई से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। उल्लेखनीय है। कि इससे पूर्व भी अज्ञात चोरों ने आसपास के कुछ गांवों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई। लगातार हुई चोरियों की वारदात से पुलिस के रात्रि गस्त को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर के लोग पुलिस की निष्क्रियता को देख शासन प्रशासन को जमकर कोस रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









