माधौराव सिंधिया ने अतीत का सम्मान कर भविष्य को अपनाया: राठौड़
Oct 26 2025
ग्वालियर। कैलाशवासी माधौराव सिंधिया की 150वीं जयंती पर रविवार को शहर की कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें याद किया। इंदरगंज चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण भी बांटे।
इस अवसर पर महंत मनीष विठ्ठल अण्णा महाराज ने कहा कि सिंधिया परिवार द्वारा जनहित और प्रजा कल्याण के लिए किये गए अनेक कार्य आज भी अविस्मरणीय और अनुकरणीय है। शिक्षा, रोजगार, यातायात, स्वास्थ्य जैसी कई मूलभूत सुविधाएं जनता को समर्पित की। आज उनके सपनों को पूरा करने का कार्य केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बखूबी निभा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि तिघरा बांध के जीवनदायी जल से लेकर जयारोग्य अस्पताल के उपचारात्मक स्पर्श तक माधौराव सिंधिया का दृष्टिकोण पीढिय़ों को पोषित करता रहा है। उन्होंने न केवल शहरों और प्रणालियों का निर्माण किया, बल्कि मस्तिष्क, मूल्यों और सपनों का भी निर्माण किया। वह एक सच्चे शासक थे, जिन्होंने अतीत का सम्मान करते हुए भविष्य को अपनाया।
इसके साथ ही धर्मगुरु महंत मनीष विठ्ठल अन्ना महाराज, पं. गिर्राज गुरु को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अचलेश्वर न्यास के पूर्व अध्यक्ष राजीव चड्ढा, सचिव जीवाजी क्लब संजय वर्मा, जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासंघ कपिल भार्गव, कृष्णालय संचालिका नम्रता सक्सैना, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजाक्स अतर सिंह जाटव, अध्यक्ष मराठा युवा परिषद प्रशांत इंगले, महेंद्र खत्री, जिलाध्यक्ष एनओपीएस लक्ष्मीनारायण जाटव, जिला संयोजक राजेंद्र सिंह, अनिल शिंदे, त्रिलोक सिंह राठौड़, सोनू अस्थाना, अमन शर्मा, जगदीश गुप्ता, चांद खान आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









