बजरंग भक्त मंडल ने वार्षिक महोत्सव में लगाया 56 भोग

Oct 26 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल का वार्षिक महोत्सव अमृतेश्वर महादेव मन्दिर गौरी शंकर स्कूल के सामने विनय नगर मे संपन्न हुआ। 
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि वार्षिक महोत्सव में भजन संध्या, छप्पन भोग, अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें राघव सरकार का भव्य दरवार सजाया गया, साथ ही भजन गायक रितिक मांझी द्वारा तूफानों ने घेरा फिर भी नाव तो चली, आसरे तुम्हारे बजरंग बली, नितिन राठौर एवं दीपक व्यास द्वारा में तो हवा हु किस तरह पहरे लगाओगे जैसे सुंदर सुंदर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया।
भजन संध्या उपरांत मंडल के सदस्यों एवं गौसेवकों का सम्मान एवं भोजन (अन्नकूट) प्रसादी का भी आयोजन किया गया। मंडल मंडल द्वारा प्रति सप्ताह गौसेवा, प्रति माह भोजन वितरण सेवा के साथ ही गौसेवकों के सम्मान एवं भगवत प्राप्ति के उद्देश्य से प्रतिवर्ष वार्षिक महोत्सव का आयोजन बजरंग भक्त मंडल द्वारा किया जाता है।
कार्यक्रम में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, रामकिशोर मंगल, पुनेश पाल,दीपक शर्मा, राजीव जादौन, हरीश राठौर, दीपक सिंघल, संजीव गुप्ता, हरीश अग्रवाल, राकेश बंसल, विजय बंसल, कमल गर्ग, ओझल अग्रवाल, हिमांशु बघेल, अंकित तिवारी, कौशल अग्रवाल, अमित बिंदल, दीपक भाटिया, सतीश शर्मा, शांतनु सिंह, दीपक सोनी, संजय शिंदे, अंकित गोयल, भावना मोहिले, रचना गोयल, दीपक सोनी, अनुनय बंसल, अनिल गुप्ता, गंधर्व बाथम, मुरारी पाठक, शरद पाल आदि सदस्य उपस्थित थे।