सांसद कुशवाह ने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
Oct 26 2025
ग्वालियर। रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर लगातार प्रयासरत सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को ग्वालियर के अत्याधुनिक नवनिर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने की बात दोहराई।
सांसद कुशवाह ग्वालियर में बन रहे अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के काम का निरिक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर कार्य की प्रगति को देखा और कई सुझाव भी दिए श्री कुशवाह ने सामान्य लोगों के आवागमन में असुविधा न हो इसकी पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया उनका सुझाव था कि वीआईपी के लिए अतिरिक्त रास्ता बनाया जाए।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में श्री कुशवाह ने रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में हुई देरी के सवाल पर कहा कि बड़े प्रोजेक्ट में थोड़ा विलम्ब हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्यों कि निर्माणकार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा स्टेशन आने वाले तीस चालीस वर्षों की जरूरतों को दृष्टिगत रखकर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने एकबार पुन: ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने की बात दोहराई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









