ध्रुवरंजन झा और अजिन्यक पाल क्विज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर

Oct 26 2025

ग्वालियर। सेवा में एक्शन बेंगलुरु और स्पेशल ओलंपिक भारत के संयुक्त तत्वावधान में जबलपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता क्विज ब्लेड में ग्वालियर, इंदौर, गुना, रीवा, उज्जैन और जबलपुर की टीम के 55 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जिसमें रमन शिक्षा समिति के विद्यार्थी ध्रुवरंजन व अजिन्यक पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह आगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी और सांसद आशीष दुबे उपस्थित रहे।
ध्रुवरंजन झा व अजिन्यक पाल के राष्ट्रीय क्विज प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में चयन होने पर संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम, जयनारायण श्रीवास्तव, रामदास माहौर, श्रीमती उर्मिला कुशवाह, हेमलता शर्मा, सविता सक्सेना, प्रियंका शर्मा, आशीष चौहान, देवांशु मूदड़ा, विजय शर्मा, संजना, कंचन पाल सहित सभी लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।