एएसपी अनु बेनीवाल ने 12 थानों पर लगे बोर्ड से विज्ञापन हटवाए
Oct 26 2025
ग्वालियर। एएसपी अनु बेनीवाल ने एक अच्छी पहल करते हुए अपने मध्य सर्किल के सभी 9 थाने और ट्रेफिक के 3 थानों पर लगे बोर्ड से विज्ञापनों को हटवाया। थानों के बोर्ड पर लगे 1 विज्ञापन को लेकर कई बार शिकायत शिकवे भी में हुए थे। थानों के बोर्ड पर लगे इन विज्ञापनों को देखकर लोगों को अटपटा भी लगता था।
थाने के बोर्ड पर लगे विज्ञापन सेंट्रल सर्किल एएसपी अनु बेनीवाल के निर्देश पर हटाए गए, क्योंकि डीजीपी का आदेश है कि किसी तरह का विज्ञापन थाने के बोर्ड व दीवारों पर नहीं होना चाहिए। जबकि इन बोर्डों पर कंपनियों के नाम होने के कारण विज्ञापन होता था।
मध्य सर्किल के सभी 9 थानों के बोर्ड से विज्ञापनों को हटवा दिया गया। इसके साथ ही एएसपी ने थाना प्रभारियों को सख्त लहजे मे समझा भी दिया कि अब यह विज्ञापन दोबारा बोर्ड पर नहीं होना चाहिए।
एएसपी अनु वेनीवाल ने अच्छी पहल करते हुए अपने सर्किल के सभी थानों के बोर्ड से विज्ञापनों को तो हटवा दिया लेकिन अभी अन्य सर्किल के थानों के बोर्ड पर यह विज्ञापन अभी नजर आ रहे है। अब देखना यह है कि इन बोर्ड से यह विज्ञापन कब हटाए जाते है।
इस पर एएसपी अनु वेनीवाल का कहना है कि डीजीपी का आदेश है कि किसी तरह का विज्ञापन थाने के बोर्ड व दीवारों पर नहीं होना चाहिए। इसी के तहत मध्य सर्किल और यातायात थानों के बोर्ड से विज्ञापनों को हटवा दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









