बिग बॉस फेम तान्या का पोटाश गन चलाते दिखी
Oct 26 2025
ग्वालियर। बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का खतरनाक पोटाश गन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्वालियर में कार्बाइड गन व पोटाश गन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि तान्या मित्तल का यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन यह वीडियो आजकल काफी चर्चा में है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिग बॉस फेम तान्या मित्तल पोटाश गन लिए हुए हैं। वह सडक़ पर पोटाश गन को दो बार टिक करती हैं फिर जोर से झटका मारकर पोटाश गन चलाती हैं। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। ग्वालियर जिले की बात करें तो इसमें 38 केस में कार्बाइड गन व पोटाश गन चलाते समय या उसे चेक करते हुए आंख चोटिल के सामने आ चुके हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्बाइड गन के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक लगाई है। सोशल मीडिया पर वायरल तान्या मित्तल का नया वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 21 सेकंड का यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। जिसमें गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर तान्या पोटाश गन चलाते हुए नजर आ रही हैं।
जब इस मामले में तान्या मित्तल के भाई अमृतेश मित्तल से बात की गई तो उनका कहना है कि यह वीडियो पुराना है। अभी सोशल मीडिया पर कैसे सामने आ गया यह देखना होगा, लेकिन अभी तो तान्या मित्तल बिग बॉस के हाउस में हैं। उनको तो पता भी नहीं है कि बाहर क्या चल रहा है। मैं देखता हूं कि इसे कैसे हटवाया जा सकता है।
तान्या के पोटाश गन चलाने के मामले में ग्वालियर के एक व्यक्ति ने एएसपी अनु बेनीवाल को शिकायत कर मामला दर्ज करने मांग की है। उसका कहना है कि तीन दिन पहले ही यह वीडियो अपलोड हुआ है। इस पर एएसपी बेनीवाल का कहना है कि वह जांच करा रही है कि यह सोशल मीडिया अकाउंट असल में तान्या का है या नहीं। जिसने भी वीडियो अपलोड किया है वह जल्द उसे हटाए इसलिए कार्रवाई की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









