धूमधाम से होगा तुलसी विवाह, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
Oct 25 2025
भितरवार। दाऊ धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष गोदावरी बाई द्वारा तुलसी जी का विवाह किया जा रहा है। जिसकी रस्में शुरू हो चुकी हैं। जिसके क्रम में 29 अक्टूबर को नगर के लोग बामौर के पास स्थित लंका बाले स्थान पर फलदान लेकर जाएंगे। फलदान और 2 नवंबर को आने बाली सालिगराम जी की बारात की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें उपस्थित नगर के लोगों ने विवाह को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए।
2 नवंबर को होने बाले तुलसी-सालिगराम के विवाह की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम 5 बजे दाऊ धाम प्रांगण में एक बैठक आयोजित हुई। दाऊ धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष गोदावरी बाई की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपस्थित जनों ने 29 अक्टूबर को जाने वाले फलदान की रूपरेखा तय करते हुए वाहन व्यवस्था सौंपी गई।
बैठक में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया और महेश मघैया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 29 अक्टूबर को 12 बजे सभी लोग फलदान लेकर रवाना होंगे। जिसमें नगर के अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे। बैठक में उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को बामौर के पास सिद्ध स्थान लंका से सालिगराम जी की बारात आएगी। बैठक में नगर के गणमान्य लोगों ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि सभी लोग तुलसी - सालिगराम जी के विवाह में शामिल होकर धार्मिक लाभ अर्जित करें। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दाऊ धाम में तुलसी जी के विवाह की पहली रस्म गोद भराई हुई थी। इसके बाद लगुन का कार्यक्रम हुआ था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









