प्रतिभा सम्मान एवं गौरव रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर को
Oct 25 2025
ग्वालियर। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा के तत्वाधान में द्वितीय प्रतिभा सम्मान एवं प्रजापति गौरव रत्न अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन 26 अक्टूबर को मुरली गार्डन गोल पहाडिय़ा चौराह पर होने जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एसएन प्रजापति, ख्यालेंद्र प्रजापति, एसआर गोले, बालकिशन प्रजापति एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज 26 अक्टूबर रविवार को अतिथियों के बीच समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रजापति समाज के ऊर्जावान युवाओं व समाजसेवियों को भी प्रजापति गौरव आलकरण से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 150 छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे। जिनके सम्मान की कैटगरी हमने बनाई है। जिसमें शिक्षा, राजनीति, इंजिनियर, समाजसेवी, माटी कला के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करेंगे। गौरव आलकरण में 25 प्रतिभागियों को चुना गया है। जिसमें मुख्य गौरव सम्मान शोभाराम प्रजापति माटीबोर्ड कला के उपाध्यक्ष को दिया जाएगा।
ख्यालेंद्र प्रजापति ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो एक नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उसको ध्यान में रखते हुए हम समाज की उन बेटियों को आर्थिक सहायता देंगे जो आगे पढऩा चाहती है और जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उसी में कुछ मेधावी छात्राएं हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









