जिनेश्वरधाम बरई के पार्श्वनाथ जिनालय का भव्य शिलान्यास हुआ
Oct 25 2025
ग्वालियर। ग्वालियर शिवपुरी हाइवे पर स्थित जिनेश्वरधाम तीर्थांचल ट्रस्ट बरई के परिसर में विराजित सहस्त्रफणी भगवान पार्श्वनाथ जिनालय का शिलान्यास सप्तम प्रतिमाधारी समाधिस्थ मनोरमा जैन की स्मृति में क्षुल्लक सागर महाराज के सानिध्य में किया गया। वही जैन समाज के लोगो ने शालाएं राखी। शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ओर आमंत्रित अतिथि प्रदीप मामा प्रतिभा जैन, दीपक भाई मंच पर मौजूद थे। वही नरेंद्र सिंह ओर अतिथियों ने क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सप्तम प्रतिमाधारी समाधिस्थ मनोरमा जैन की स्मृति में सहस्त्रफणी भगवान पार्श्वनाथ जिनालय की शिलान्यास उद्घाटन क्षुल्लकश्री समर्पण सागर के सानिध्य में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। वही मुख्य शिला पंडित अजीत कुमार शास्त्री, मन्नू, रानू, अभिनव जैन परिवार ने रखी। वही दूसरी प्रदीप प्रतिभा जैन, तीसरी शिला दीपक भाई शाह सहित जैन समाज के लोगो ने हीरक, स्वर्ण, रजत शिलाएं राखी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









