राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा दीदी का देहावसान
Oct 25 2025
ग्वालियर। दुनिया में समय प्रति समय कुछ ऐसे दिव्य, महान, तपस्वी, महान प्रतिभाशाली व्यक्तित्व जन्म लेते हैं, जिनका जीवन चरित्र, हमेशा दूसरों को प्रेरणा देने वाला, त्याग, तपस्या और समर्पण की भावना से परिपूर्ण होता है। उनकी अनमोल शिक्षाएं ताउम्र मधुर स्मृतियों में रहती है। वह अपने पीछे अनमोल धरोहर और विरासत छोड़ जाते हैं जिसकी रिक्तता कभी पूर्ण नहीं हो पाती। ऐसी ही महान विभूति थीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ग्वालियर तानसेन नगर केंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा दीदी, जिनका होना ही अनेकानेक लोगों के लिए उमंग-उत्साह और प्रेरणा था। बचपन से ही सुधा दीदी का आध्यात्म से लगाव था, माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यों में रुचि ही आपको सेवा के क्षेत्र में ले आई। पढ़ाई लिखाई पूरी कर समाज को कुछ देने की भावना से आपने अपना पूरा जीवन सन 1981में जन कल्याण हेतु समर्पित कर दिया। आपके कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणा, सेवा के प्रति लगन और उमंग-उत्साह ने हजारों लाखों लोगों को प्रेरणा दी। ऐसी हम सबकी प्यारी दीदी अव्यक्त वतनवासी बनकर आज शिव बाबा की गोद में चली गईं।
जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को हजीरा स्थित मुक्ति धाम में हुआ। अंतिम संस्कार में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, बीजेपी नेता अशोक शर्मा, समाजसेवी प्रदीप कश्यप, काँग्रेस के नेता सुनील शर्मा सहित बीके डॉ गुरचरन, बीके प्रहलाद, बीके ज्योति बहन, बीके मंजरी बहन, बीके रीता, वीके विनीता, बीके मनोज, बीके योगेश, बीके सतनाम, बीके दीपू, बीके शैलजा बहन, बीके निर्मला बहन, पंचशीला बहन, नीता बहन, बीके रीना बहन रेखा बहन, मीरा बहन, कुसुम बहन, चित्रा बहन, सबनम बहन, शिल्पी बहन, दीपा बहन, बीके सीता बहन, बीके अंजलि बहन, बीके आदर्श बहन, बीके चेतना बहन, बीके नरेश सहित अनेकानेक भाई एवं बहनें उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









