ऊर्जा मंत्री ने स्कूटी से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Oct 25 2025
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पाताली हनुमान मंदिर से स्टेट बैंक चौराहा तक स्कूटी से भ्रमण करते हुए विभिन्न गली-मोहल्लों में सीवर सफाई तथा कचरा संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर सीवर सफाई व्यवस्था में खामियां देखकर नाराजगी व्यक्त की।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जनसेवा ही मेरा संकल्प है और स्वच्छ, सुरक्षित और सशक्त ग्वालियर के निर्माण की दिशा उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले ऊर्जा मंत्री तोमरे ने कांच मील, न्यू/कालोनी स्थित अपने निज निवास पर आमजन की समस्याओं को सुना और यथा संभव निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









