कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खण्डेलवाल दीपावली मिलन व अन्नकूट में शामिल होंगे 25 अक्टूबर को ग्वा

Oct 24 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक नई दिल्ली के सांसद प्रवीन खण्डेलवाल आज शनिवार 25 अक्टूबर को ग्वालियर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर ग्वालियर के 18 प्रतिष्ठित व्यापारियों को व्यापार गौरव के सम्मान से सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र जैन भोपाल द्वारा की जायेगी।