आशीष मंगल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Oct 24 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय वैश्य एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आशीष मंगल को अखिल भारतीय वैश्य एकता मंच का प्रदेश अध्यक्ष युवा नियुक्त किया गया है। आशीष मंगल ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता एवं समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया है एवं भरोसा दिलाया है कि वह वैश्य समाज के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।