छठ पूजा के लिए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ी
Oct 24 2025
ग्वालियर। छठ पूजा के लिए ग्वालियर से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली चार ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी है। शुक्रवार सुबह भीड़ इतनी अधिक थी कि व्यवस्थाएं बनाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को प्लेटफॉर्म पर मशक्कत करते दिखाई दिए।
भाईदूज के बाद देश के अन्य इलाकों में लौटने वालों की भीड़ भी इस समय स्टेशन पर मौजूद है। बीती शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक स्टेशन पर 12 हजार से अधिक लोग मौजूद थे, जबकि आमतौर पर एक समय में स्टेशन पर 4 से 5 हजार लोग रहते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्लेटफॉर्म पर भागदौड़ करना पड़ी। पुलिस ने लोगों को कोच में चढ़ाने में सहायता की।
ग्वालियर से पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। जिन यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे वे यात्री वेटिंग टिकट लेकर या जनरल डिब्बों में सफर कर रहे हैं। रेलवे ने अतिरिक्त दबाव को देखते हुए कुछ विशेष ट्रेनें भी चलाई एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था का सबसे हैं, बड़ा से लेकिन इन ट्रेनों में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
उल्लेखनीय है कि छठ पर्व बिहारियों के लिए सिर्फ पर्व है। चाहे वे देश के किसी भी हिस्से में क्यों न हों, इस पर्व पर वे अपने गांव लौटना नहीं भूलते। ग्वालियर में कामकाज करने वाले प्रवासी मजदूरों लेकर निजी कंपनियों में कार्यरत लोग तक सभी घर लौटने की तैयारी में हैं। ग्वालियर से निकलने वाली हर ट्रेन में अब छठी माई के जयकारे गूंज रहे हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और सफाई के इंतजाम किए हैं। आरपीएफ जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि भीड़ से यात्रियों को परेशानी न हो।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगले दो दिनों तक स्टेशन पर भीड़ बनी रहने की संभावना है, क्योंकि अधिकांश लोग छठ के पहले दिन तक अपने गांव पहुंच जाना चाहते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









