ट्रांसपोर्टर के सूने घर से सोने व चांदी के गहने नगदी सहित छह लाख की चोरी
Oct 24 2025
ग्वालियर। एक ट्रांसपोर्टर के सूने मकान से चोर सिर्फ 32 मिनट में छह लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए हैं। चोरी की वारदात गत रात बहोड़ापुर आनंद नगर की है। चोर गिरोह ने गत रात 2:40 बजे से 3:12 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया है। चोर 70 हजार रुपए नगदी, पांच तोला सोना व चांदी चोरी कर ले गए हैं।
पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर पहले बाइक फिर पैदल ट्रांसपोर्टर के घर तक आते हुए नजर आ रहे हैं। चोरी का पता शनिवार को लगा है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोर गिरोह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाडक़र ले गए हैं।
शहर के बहोड़ापुर आनंद नगर सी-ब्लॉक निवासी चंद्रपाल सिंह राजपूत ट्रांसपोर्टर हैं। वह श्री नवग्रह फेयर करियर के नाम से कंपनी संचालित करते हैं। गत 20 अक्टूबर को चंद्रपाल सिंह अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए गांव जौरा (मुरैना) गए थे। घर में कोई नहीं था, इसलिए ताले लगाए और चले गए।
अब शुक्रवार को जब परिवार लौटा तो पता लगा घर में चोरी हो चुकी है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर तक चोर साथ ले गए हैं, जिससे कोई सुराग न मिल सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ स्पष्ट फुटेज मिले हैं। गत रात करीब 2:30 बजे चंद्रपाल सिंह के घर के सामने से एक बाइक पर तीन युवक निकले। बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक मुंह पर कपड़ा बांधे था, जबकि दो के मुंह खुले थे। ठीक 10 मिनट बाद बाइक सवार तीनों बदमाश वापस लौटे, लेकिन इस बार वह पैदल आते नजर आए। इस बार तीनों के चेहरे ढंके हुए थे। 2:40 बजे घर के अंदर घुस गए। इसके बाद वह 3:12 बजे बाहर निकलते हुए दिखे हैं।
चोरों को घर के अंदर जाने के बाद कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी। चाबी अलमारी के ऊपर रखी थी, जिसे लेकर लॉक खोला और लॉकर में रखी सोने की 4 अंगूठी, सोने की 4 चूडियां, एक कॉलर और 70 हजार रुपए चोर लेकर चले गए।
ट्रांसपोर्टर के घर चोरी होने की बात पता चलते ही बहोड़ापुर थाने के टीआई जितेन्द्र सिंह तोमर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व साइबर सेल की टीम मौके पर गई और अपनी कार्रवाई की। कुछ फिंगरप्रिंट मौके से मिले हैं, जिनका मिलान पुराने शातिर चोरों के फिंगरप्रिंट से किया जा रहा है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









