151 खुशियो की पोटलियाँ जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित की
Oct 24 2025
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दीपावली पर्व पर खुशियों की पोटली वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत दीपावली के अवसर पर कुल 151 पोटलियाँ गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित की गईं। यह वितरण मलगढा़ थाना क्षेत्र तथा डीडी नगर के विभिन्न इलाकों में किया गया।
इन पोटलियों में दीपावली के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री, पूजन सामग्री और मिठाइयाँ थीं, ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार भी दीपोत्सव की खुशियों में सहभागी बन सकें।
फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और साझा खुशियों की भावना को प्रबल बनाना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा ये कि कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन का यह प्रयास दीपावली के सच्चे संदेश खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती हैं को साकार करता है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, सचिव कंचन राव, संगठन मंत्री ऋषि जैन, हेमलता राव, श्रेयांस जैन, गिरीश शर्मा, महेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश उपाध्याय, विशाल रस्तोगी, नरेश धारीवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक चौधरी, सुनील कटारे, प्रदीप तपा, रंजीत पंजवानी, पंकज भदोरिया, किशन राव उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









